ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन

खेल
Spread the love

आस्‍ट्रेलिया। धुरंधर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का निधन कार दुर्घटना में हो गया। इस घटना से क्रिकेट जगह में शोक की लहर दौड़ गई है। इस साल आस्‍ट्रेलिया के तीन क्रिकेट खिलाड़ी का निधन हो चुका है।

स्‍थानीय मीडिया के अनुसार यह घटना शनिवार रात करीब 10.30 बजे टाउन्सविले के हर्वे रेंज में कार दुर्घटना हुई। इस घटना में एंड्रयू को गंभीर चोट आई थी। इस दुखद सूचना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल गई।

बताया जाता है कि कार की गति तेज होने के कारण वह दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। एलिस नदी के पास बने पुल के पास कार सड़क पर पलट गई। उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया। वहां काफी प्रसास के बाद भी डॉक्‍टर उन्‍हें बचा नहीं पाएं।   

एंड्रयू साइमंड्स 46 वर्ष के थे। उनकी मौत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एक ट्वि‍ट के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है। एंड्रयू साइमंड्स से पहले इसी साल ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श और शेन वार्न का निधन हो चुका है।