इस्लामाबाद। खबर पाकिस्तान से आई है, जहां आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के सबसे बड़े भाई ताहिर अनवर की सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से बहावलपुर में मौत हो गई है।
मसूद का भाई ताहिर अनवर जैश ए मोहम्मद के सैन्य मामलों का प्रमुख था और आतंकियों की ट्रेनिंग से लेकर ट्रेनिंग कैंप लगाने की पूरी जिम्मेदारी साल 2001 से संभाल रहा था।
62 साल का ताहिर अनवर 12 भाई बहनों में सबसे बड़ा था और आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के गठन से पहले मुर्गी पालन का काम करता था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मरकज सुभानल्लाह में भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक में ताहिर अनवर और उसका बेटा हम्माद गंभीर रूप से घायल हुए थे।
लेकिन दोनों की जान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बच गई थी, लेकिन सोमवार को शाम 6 बजे के आसपास जानकारी के मुताबिक ताहिर अनवर ने अज्ञात परिस्थितियों में दम तोड़ दिया है।
जैश के आतंकवादी ताहिर अनवर की मौत की खबर पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
इस बीच एक पोस्ट सामने आया है कि जिसमें लिखा गया है, ‘अल्लाह की मर्जी से मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई हकीम मोहम्मद ताहिर अनवर की मौत हो गई है।’
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


