जमशेदपुर। हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के निर्वाणा में निवास कर रहे अनेक निराश्रित बुजुर्गों में से एक वृद्धा मंसा देवी का अंतिम संस्कार बुधवार को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सामाजिक संस्था अंत्योदय के प्रवीण सेठी के सहयोग एवं समन्वय से सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की गईं। कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन की कोर टीम—अरविंद कुमार, विनोद अग्रवाल, उज्जल दत्ता, निर्मल दास एवं प्रवीण श्रीवास्तव की सक्रिय उपस्थिति रही।
संस्था के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का यह दायित्व है कि ऐसे जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना बनाए रखें।
इस मानवीय पहल के माध्यम से संस्था ने एक बार फिर समाज सेवा के अपने संकल्प को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


