Skip to content
Wednesday, March 11, 2026
Dainik Bharat 24

Dainik Bharat 24

Hindi News,Daily News, Jharkhand News

  • झारखंड
  • देश
  • दुनिया
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • सेहत
  • रोजगार
  • पोस्टमार्टम
  • पाठकों की तस्वीर
  • अन्य विषय
    • कृषि
    • मौसम
    • राशिफल
    • वायरल
    • विचार / फीचर
    • धर्म/अध्यात्म

आंदोलन के बीच कल किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये देंगे प्रधानमंत्री मोदी

कृषि देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
24/12/202024/12/2020dainikbharat24
Spread the love

नई दिल्ली। तीनों कानून वापसी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर, 2020 को किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये देंगे। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री एक बटन दबाकर देश के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हस्तांतरित करेंगे। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री छह अलग-अलग राज्यों के किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे। किसान पीएम-किसान और किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न अन्य कदमों के बारे में अपने अनुभवों को साझा करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसानों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, जो कि 2,000 रुपये की प्रत्येक चार माह में तीन समान किस्तों में देय है। राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में दी जाती है।

Tagged bank accountfarmersFarmers agitationNarendra ModiPrime Ministerकिसान आंदोलन

Post navigation

कोविड-19 ने भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित किया
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया परिवार ने दी मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि

Related Posts

RBI

RBI की इस चेतावनी को जरूर पढ़ें, डबल नुकसान से बच जाएंगे

13/02/202313/02/2023dainikbharat24

झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को शर्तों के साथ दी जमानत

17/04/202117/04/2021dainikbharat24
jharkhand

झारखंड लौटने वाले सभी प्रवासी मजदूरों की होगी कोरोना जांच

05/05/202105/05/2021dainikbharat24

Recent Posts

  • बीएयू में एग्रोटेक किसान मेला 14 मार्च से, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
  • गढ़वा में लगेगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा
  • उपायुक्त के पास पहुंचा कांडी प्रखंड के नए कार्यालय भवन के निर्माण का मामला
  • Jharkhand Weather Alert : अगले 3 घंटे में इन जिलों में वज्रपात और आंधी की चेतावनी
  • सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजे की जानकारी दें : पीडीजे

दैनिक भारत 24

इसकी बागडोर ठेठ पत्रकारों का समूह संभाल रहा है। इनके पास वर्षों का अनुभव है। खबरों को परखने का मादा। सच और झूठ में फर्क करने की समझ भी है। ‘दैनिक भारत 24’ आप तक सिर्फ समाचार ही नहीं पहुंचाएगा, बल्कि आपके हितों का ख्याल भी रखेगा। आपको ‘फर्जी खबरों’ से सचेत करेगा। आपकी प्रतिभा को भी परखने का काम भी करेगा। हमारा उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादा का ख्याल रखते हुए खबरें आप तक पहुंचाना है।

About Us
Contact Us

Latest Posts

  • बीएयू में एग्रोटेक किसान मेला 14 मार्च से, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
  • गढ़वा में लगेगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा
  • उपायुक्त के पास पहुंचा कांडी प्रखंड के नए कार्यालय भवन के निर्माण का मामला
  • Jharkhand Weather Alert : अगले 3 घंटे में इन जिलों में वज्रपात और आंधी की चेतावनी
Dainik Bharat 24 | Theme: News Portal Elementrix by Mystery Themes.
  • About Us
  • Contact Us
  • Donate & Support Us
  • Privacy Policy