एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का ट्यूमर

झारखंड सेहत
Spread the love

संजय यादव

देवघर। एम्‍स, देवघर के डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन किया। टीम ने एक 55 वर्षीय मरीज के पेट से 12 किलोग्राम वजन का कैंसर ट्यूमर निकाला। लगभग 50 सेंटीमीटर लंबे इस ट्यूमर (रेट्रोपेरिटोनियल कैंसर) के कारण मरीज का जीवन दूभर हो गया था।

मरीज विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से इलाज के लिए देवघर आए थे। उनके पेट में यह गांठ इतनी बड़ी हो चुकी थी कि उन्हें ना ठीक से खाना खाया जा रहा था और न ही वह चैन की नींद सो पा रहे थे। लगातार बढ़ते दबाव और शारीरिक कष्ट के कारण उनका वजन भी तेजी से गिर रहा था।

डॉक्टरों की टीम ने घंटो चले इस मुश्किल ऑपरेशन में बेहद सावधानी के साथ इस ट्यूमर को शरीर से अलग किया। रेट्रोपेरिटोनियल हिस्सा शरीर का वह जटिल भाग है, जहां महत्वपूर्ण नसें और अंग स्थित होते हैं, जिससे यह सर्जरी और भी चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मरीज का संपूर्ण इलाज मुफ्त में आयुष्मान भारत पैकेज के अंतर्गत हुआ।

इस सफलता पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगाने ने पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एम्स देवघर मरीजों को बेहतरीन और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश से आए इस मरीज का सफल इलाज संस्थान की विशेषज्ञता और सेवा भावना का प्रमाण है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *