अभिनेता राजपाल यादव की जमानत पर सुनवाई अब 16 फरवरी को

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। अभिनेता राजपाल यादव की जमानत पर सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी। अभिनेता राजपाल यादव को ₹9 करोड़ के चेक बाउंस/ऋण मामले में दोषी ठहराया गया है।

अभिनेता के वकील ने बताया कि उन्होंने अपने क्लाइंट से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन उनसे कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि बेल एप्लीकेशन फाइल की गई है।

वकील ने सुझाव दिया कि मामले को सोमवार तक के लिए टाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि वो तब तक आगे की दलीलों के साथ तैयार होकर आएंगे।

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को ₹9 करोड़ के चेक बाउंस/ऋण मामले में दोषी ठहराया गया है। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल भेज दिया है।

यह मामला 2010 में लिए गए कर्ज और उस पर चेक बाउंस से जुड़ा है। इसमें अदालत ने बार-बार दिए गए वादों के बावजूद भुगतान नहीं करने पर सख्त रुख अपनाया।

बीते 5 फरवरी 2026 को अभिनेता ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। वह छह महीने की सज़ा का सामना कर रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK