ACB ने रोजगार सेवक को 7 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

पलामू। भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (ACB) ने रोजगार सेवक जितेंद्र राम को 7 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया। वह नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत था। एसीबी अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक रोजगार सेवक जितेंद्र राम मनरेगा कूप योजना में एंट्री करने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने इसका सत्‍यापन किया। इस क्रम में घूस मांगने की बात सत्‍य पाई गई।

इसके बाद एसीबी ने मामला दर्ज कर उसे पकड़ने की रणनीति बनाई। शुक्रवार को 7 हजार घूस लेते रंगे हाथों ACB की टीम ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के बाद नौडीहा ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK