पंजाब। खबर पंजाब से आई है, जहां की मोहाली पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी से 13 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता राकेश कुमार सोमन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है।
साथ ही उनकी पत्नी बलजीत कौर और साथी बिक्रम सूरी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश सोमन राजनीति में सक्रिय है। लोकसभा चुनाव में बसपा ने उसे उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में वह आप में शामिल हो गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि राकेश ने उसे राजनीतिक रसूख दिखाकर धमकाया और गैंगस्टरों व झूठे केसों में फंसाने की धमकियां दीं।
पुलिस के अनुसार, राकेश सोमन पहले एक अन्य मामले में पेशी के लिए अदालत आया था। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन उसने मौके पर भागने की कोशिश की।
पुलिस ने उसका पीछा कर उसे कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। आरोपी और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वास भंग और धमकी देने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


