रांची। बड़ी खबर राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक से आई है, यहां चर्चित साहू वाइन शॉप पर रविवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की।
दिन में करीब 12 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में काफी हलचल देखी गई। आयकर विभाग के अधिकारियों ने दुकान में मौजूद दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की।
आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम टैक्स से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में दुकान पर पहुंची थी।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दुकान के कागजात, बिल-बुक, खातों के रजिस्टर और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच की।
आयकर की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुकान की आय और खर्च के विवरण में कहीं कोई गड़बड़ी या विसंगति तो नहीं है।
छापेमारी के दौरान दुकान के संचालक से भी अधिकारियों ने पूछताछ की। उनसे दुकान के कारोबार, दैनिक बिक्री, टैक्स भुगतान और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई सवाल पूछे गए।
अधिकारियों ने दुकान में मौजूद कर्मचारियों से भी कुछ जानकारियां जुटाई। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग को दुकान के आय-व्यय से संबंधित कुछ दस्तावेजों और लेन-देन में विसंगति होने की सूचना मिली थी।इसी आधार पर विभाग ने जांच शुरू की है।
माना जा रहा है कि बिक्री और घोषित आय के बीच अंतर की आशंका को लेकर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


