संजय राउत का बड़ा बयानः शिवसेना के नाम-निशान के लिए 2000 करोड़ का हुआ लेनदेन

मुंबई देश
Spread the love

महाराष्ट्र। अभी हाल में जमानत पर बाहर आए उद्धव गुट के प्रमुख नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में शिवसेना का नाम और निशान छीने जाने के बाद बीजेपी और शिंदे गुट पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी से नाम और निशान छीनने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

संजय राउत ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा षड़यंत्र था। इसमें वे (एकनाथ शिंदे) सफल हो गए हैं। लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहने वाली। उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है।

अपने बयान में राज्य सभा सांसद संजय राउत ने इलेक्शन कमीशन की नीति और नीयत पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का नाम शिवसेना और निशान तीर-कमान छीन लिया गया है। इस षड़यंत्र को सफल बनाने के लिए करीब 2 हजार करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस घटना से देश का संविधान और लोकतंत्र को गहरी चोट पहुंची है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र कभी अमित शाह को गंभीरता से नहीं लेता। वह क्या कहते हैं और क्या करते हैं, इस पर क्या बोलना। जिनका विश्वास सत्य और न्याय को खरीदने में है, उनके लिए क्या कहा जाए।

राउत के मुताबिक नाम और निशान मामले में किसकी जीत हुई और किसकी हार, यह महाराष्ट्र की जनता जानती है। संजय राउत ने कहा कि हमने पेगासस पर सवाल उठाये थे, लेकिन कोर्ट ने क्लीन चिट दे दिया। यह सबको पता है। इजराइल की कंपनी को जो ठेका दिया है। ये EVM मशीन हैक करके चुनाव जीत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन बातों पर उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह विधायक खरीदने के लिए 50- 50 करोड़ का दाम लगाते हैं। शिवसेना और उसका निशान (तीर-कमान) चिह्न छीना गया है। ऐसा करने के लिए इस मामले में अब तक 2,000 करोड़ रुपए की लेनदेन हो चुका है।