श्री चैती दुर्गा मंदिर का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कल से

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। श्री चैती दुर्गा मंदिर (भुतहा तालाब) का सातवां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 1 फरवरी से कलश यात्रा और गौरी पूजन के साथ शुरू होगा। महोत्‍सव के दूसरे दिन 2 फरवरी को सुबह माता का महास्नान कई पवित्र नदियों के जल के साथ होगा।

इसके बाद सर्वविदी पूजन, दुर्गा सप्तष्टि पाठ, आरती, पुष्पांजलि, हवन के साथ अनुष्ठान मंदिर के पुजारी की ओर से किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे महाभंडरा किया जाएगा। शाम 6 बजे महाआरती होगा। महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष संजय सिंह(लल्लू सिंह) ने बताया कि‍ महोत्‍सव के सभी कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। जिन भी भक्तों को कलश यात्रा में भाग लेना है, वह श्री चैती दुर्गा मंदिर आकर मंदिर के पुजारी से संपर्क कर सकते हैं।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।