- जन और राष्ट्र सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं : केदार हजरा
योगेश कुमार पांडेय
जमुआ (गिरिडीह)। मल्हो में अलविदा-2022 कार्यक्रम का आयोजन कर जनता की आवाज ने साबित कर दिया कि सोच और नई आइडिया के साथ युवाओं को सेवा कार्य से जोड़ने में यह संगठन अलग स्थान रखता है। वर्ष 2022 उपलब्धियों से भरा रहा। बावजूद कुछ खट्टे अनुभव भी रहे। नया वर्ष सेवा का वर्ष रहे। उक्त बातें जमुआ विधायक केदार हजरा ने कही। वह जमुआ की रेम्बा पंचायत के मध्य विद्यालय मल्हो में आयोजित अलविदा 2022 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विधायक ने कहा कि देश की ख्याति बढ़ी। जी 20 एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को नेतृत्व करने का ऐतिहासिक मौका मिला। वर्ष के अंतिम दिन जनता की आवाज ने विचार मंथन शिविर के साथ कंबल वितरण कर सेवा का उदाहरण पेश किया है। जनसेवा को समर्पित यह संगठन बुलंदियों को छुए, यही कामना है।
जमुआ बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि नए वर्ष में हम जमुआ को जिले का अग्रणी प्रखंड बनाने का संकल्प ले। बिना जन सहयोग के कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता।
कार्यक्रम को संस्थापक सुधीर द्विवेदी, जिप सदस्य प्रभा वर्मा, कमांडेंट सुरेश वर्मा, जनता की आवाज के संरक्षक दिगंबर प्रसाद, संगठन के अध्यक्ष अजीत राय, महासचिव अनुज सेठ, प्रवक्ता विनोद वर्मा, बजरंग लाल राणा, मंटू द्विवेदी, ग्रामीण विकास मंच के अध्यक्ष गुलाब मंडल, सचिव महेश राम, युवा सांसद संगठन के अध्यक्ष रोहित दास, किशोर यादव, फरीद आलम, किशोर यादव, पंसस प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद साहू, भाजपा नेता कैलाश प्रसाद साहू, नरेश यादव, दिनेश यादव, लखन मंडल, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु राम, आजसू नेता अजय द्विवेदी, राहुल राम, सूरज राम, राजेन्द्र वर्मा, अजीत साव, अनुज साव सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में 101 गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मौजूदा वर्ष की विदाई एवं पंसस प्रतिनिधि दिनेश साहू के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सेवा दिवस के रूप में जन संगठन जनता की आवाज ने किया। कार्यक्रम का संचालन उमानाथ गुप्ता ने किया।
मौके पर हीरीडीह थाना प्रभारी विपिन कुमार, पुलिस कमांडेंट सुरेश वर्मा, अजीत दुबे, वाजिद अंसारी, उपमुखिया मनोहर पंडित सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।