शादी के बंधन में बंधने जा रही बॉलीवुड की ये जोड़ी, फैंस बोले-मेड फॉर इच अदर

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। शादी का मौसम खरमास के बाद शुरू होने वाला है। इस दौरान कई जोड़े शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

शादी को लेकर बॉलीवुड से भी अच्‍छी खबर आई है। यहां एक जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाली है।

एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी 6 फरवरी, 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

शादी जैसलमेर पैलेस होटल में होगी। मेहंदी, हल्दी और संगीत के प्री-वेडिंग फंक्शन क्रमश: 4 फरवरी और 5 फरवरी को होंगे।

इस जोड़ी की शादी की खबर आने के बाद फैंस भी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने इसे बेस्‍ट जोड़ी बताते हुए कहा है कि ये मेड फॉर इच अदर हैं।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।