रांची। भाजपा की झारखंड इकाई की ओर से भाजयुमो के नवनियुक्त पदधारी और जिलाध्यक्षो की पहली परिचात्मक बैठक रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में 18 जनवरी को हुई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड युवा राज्य है। युवा मोर्चा राज्य के युवाओं की आवाज बने।
श्री प्रकाश ने कहा कि जिनको नया दायित्व मिला है, उन्हें उनका दायित्व बोध होना आवश्यक है। केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिये सार्थक पहल की है। नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया ने युवाओं के लिये नए अवसर खड़े किए हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने का काम करें।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर समाज के बीच कार्य करता है। जब-जब देश को कोई आंख दिखाता है, तब-तब युवा मोर्चा देश के सामने ढाल की तरह खड़ा होता हैं। उन्होंने नई समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि राज्य सरकार ने जिस प्रकार से युवाओं को सपने दिखाकर उसे तोड़ा है, उसे मोर्चा के कार्यकर्ता उजागर करें।

भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि सामूहिकता ही हमारे पार्टी की कार्यपद्धति है। इसके माध्यम से अनुशासित तरीके से कार्यकर्त्ता राष्ट्र हित मे निरंतर कार्य करते हैं। आने वाले समय में संगठन के संरचना को मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं को पार्टी से युवा मोर्चा जोड़े।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि देश के लिए जिस तरह से क्रांतिकारियों ने एक नया सवेरा दिया, उसी तरह युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता देश और समाज के लिए विषम परिस्थितियों मे भी डटे रहे। स्वागत करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि एक नए जोश और जुनुन के साथ युवा मोर्चा की टीम राज्य के युवाओं के हक और अधिकार के लिए सदैव तत्पर है। आने वाले समय मे संगठन मे युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं के सहभागिता को बुथ स्तर पर और बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा और धन्यवाद प्रदेश महामंत्री मनीष दूबे ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, निशांत सिंह, सूर्य प्रभात, सत्यदेव मुंडा, प्रदेश मंत्री अजातसत्रु, पूजा सिंह,पवन पासवान, अमित साहु, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, अश्विनी कुमार, संजय महतो, अस्मित सेठी, अरविंद तिवारी, सुनील सिंह,रितेश सिंह, डॉ प्रभाकर चौबे, अमिताभ सेनापति, ज्योति पांडेय, प्रियंका रंजन, आशीष सोनी, स्वपनिल सिंह, अमिताभ धीरज, अमन यादव, बबलू सोनी, स्वेतंग गर्ग, राहुल सहदेव, सुमन सौरव, आशीष चंद्रा, राकेश सिंह, उमेश पांडेय, सिद्धार्थ दुबे, नीरज पासवान, दिवाकर दुबे, अमन कुमार, कीर्ति गौरव सहित नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी उपस्थित थे।