
रांची। जूनियर चैंबर के एक्सपो में इस वर्ष युवा उद्यमियों के लिए अलग हैंगर होगा। एक्सपो का ब्रोशर 20 अक्टूबर को रांची के स्वर्णभूमि बैंक्वेट में रिलीज हुआ। मुख्य अतिथि रांची के एसएसपी कौशल किशोर और विशिष्ट अतिथि राखी जैन थे।
इस साल एक्सपो 24 नवंबर से 28 नवंबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष सौरव साह ने बताया कि एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉलधारक आएंगे। ये देश विदेश के अलग अलग जगह से होंगे।
एक्सपो के चीफ को-ऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया ने बताया कि तैयारी जोरो से चल रही है। अब तक 180 से अधिक स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है। इस वर्ष एक्सपो में ऑटो जोन, जर्मन हैंगर, वूमेन एंटरप्रेन्योर के लिए पिंक हैंगर होगा। ओपन कैफे ग्राउंड के बीच में रहेगा, जिसमें शहर के विभिन्न व्यंजन और चाय-कॉफी की व्यवस्था रहेगी।
इसके अतिरिक्त इस वर्ष एक्सपो नए युवा उद्यमियों के लिए अलग हैंगर ‘स्टार्टअप मार्केट’ लेकर आ रहा है। रियल स्टेट के स्टॉल धारकों के लिए ‘अपना घर’ हैंगर भी होगा।
कार्यक्रम का संचालन देवेश जैन और अभिषेक खटोर ने किया। मौके पर प्रतीक जैन, तरुण अग्रवाल, सनी केडिया, राहुल टिबड़ेबाल, अरविंद राजगढ़िया, ऋषभ सिंघानिया, विनय मंत्री, अभिषेक जैन और संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।