रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली की रांची शाखा के तत्वावधान में लोहड़ी पर निर्धनों की सेवा की गई। इस क्रम में उनके बीच कंबलों का वितरण किया गया।
आज ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की उपस्थिति में कोकर लोहरा कोचा एवं आसपास की बस्ती से आये हुए निर्धन, लाचार, दिव्यांग, वृद्धों को 55 कंबल नि:शुल्क दिया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि निर्धन, लाचार एव दिव्यांगों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। इसीलिए ट्रस्ट के सदस्य सालों भर सेवा के कार्य करते रहते हैं।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, शिवभगवान अग्रवाल,विशाल जालान, सुरेश कुमार चौधरी, बिष्णु सोनी, धीरज गुप्ता, आलोक सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।