jharkhand : रविवार से लगातार तीन दिन भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड मौसम
Spread the love

  • दो दिन राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात संभव

रांची। झारखंड में रविवार यानी 11 सितंबर से लगातार तीन दिन भारी बारिश होगी। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। शनिवार और रविवार को कहीं-कहीं वज्रपात भी होने की आशंका है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 9 सितंबर को दी। राज्‍य में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

15 सितंबर तक ये स्थिति

10 सितंबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

11 से 14 सितंबर को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

15 सितंबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्‍मीद है।

यहां के लिए अलर्ट

10 और 11 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

यहां भारी बारिश

11 सितंबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

12 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

13 सितंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। हमारे व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं। https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8