
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी निर्देशक ने एक ही हीरो के साथ 10 फिल्मों से ज्यादा किये है। जी हां, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी निर्देशक अरविंद चौबे की। वह करीब 13 सालों से भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम कर रहे हैं। इस अवधि में उन्होंने 10 टॉप सुपर हिट फिल्मों का निर्देशन किया है।
हालांकि अरविंद अब तक 24 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ये बॉक्स ऑफिस व्यवसाय के मामले सफल रही है। इसमें ज्यातर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू और विराज भट्ट जैसे अभिनेता के साथ है।
अरविंद चौबे कहते कि मैं और पवन जी एक दूसरे के लिए हमेशा से लक्की साबित होते हैं। ये मैं नहीं पब्लिक कहती है। पवन जी के साथ काम करके अच्छी फिलिंग होती है। पवन सिंह के साथ-साथ भोजपुरी के सभी सितारे से मेरी अच्छी ट्यूनिंग है।
पवन सिंह के साथ अरविंद चौबे ने वर्ष, 2009 में ‘ओढनिया कमाल करें’ से शुरुआत की थी। इसके बाद रंगबाज राजा, रंग द प्यार के रंग में, हुकूमत, सरकार राज, पवन राजा, नहले पर दहला, त्रिदेव, बॉस आदि फिल्में कर चुके हैं।
बताते चले कि ‘धर्मा’ इनकी पवन सिंह के साथ 10वी फिल्म है, जो रिलीज के लिए तैयार है। बरहाल अब वह अपनी नई फिल्म ‘बंधुवा’ की तैयारी जुट गए है। यह जल्द ही फ्लोर पर आएगी।