झारखंड सरकार को 5 लाख तिरंगा देगी अप्पेरल यूनिट

झारखंड
Spread the love

रांची। अप्‍पेरल यूनिट 5 लाख तिरंगा झारखंड सरकार को देगी। यूनिट के कोषाध्यक्ष राहुल पोद्दार ने कहा कि कपड़ा उद्योग द्वारा यह निर्णय लेने का मुख्य उद्देश्‍य है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्‍य में हर घर तिरंगा हो। देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूकता हो।

एएमजी अध्‍यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि काफी झंडे उनके यहां बने, जिसको बनाने में वे और उनके समस्त कर्मचारी बहुत ही गर्व महसूस कर रहे हैं।

कपड़ा उद्योग लगभग 5 से 6 लाख घरों को झारखंड सरकार के सहयोग से राष्ट्रध्वज देगा। इसके तहत पूरी रांची शहर में 13 से 17 अगस्त झंडा फहराया जा सकेगा। अपने देश के प्रति हम सब मिलकर सच्ची श्रद्धा दिखा सकेंगे।