सरायकेला-खरसांवा। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजप्ता) की चांडिल अंचल इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसे लेकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय चैनपुर के सभागार में 5 अगस्त को बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चंद्र दत्ता एवं सरायकेला जिला कमेटी के संगठन सचिव तरणी प्रसाद साहू उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड में कार्यरत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
निवर्तमान अध्यक्ष सुदामा मांझी एवं सचिव गंगा सागर मंडल द्वारा पुरानी कमेटी को भंग किया गया। सर्वसम्मति से शिक्षक हित में सदैव तत्पर रहने वाले एवं शिक्षकों के हर एक छोटी बड़ी समस्याओं में सदैव उपलब्ध रहने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को पदवार निर्वाचित किया गया। निर्वाचित सदस्यों ने पद एवं शपथ ग्रहण किया।
ये है नई कमेटी
अध्यक्ष : अमर कुमार उरांव
उपाध्यक्ष : सुषमा बनर्जी
उपाध्यक्ष : राजू महतो
सचिव : रमण रंजन महतो
संयुक्त सचिव : शीला झा
संयुक्त सचिव : आशीष कुमार मंडल
संगठन सचिव : रामकमल शाण्डिल्य
सह संगठन सचिव : मंजूषा महतो
कोषाध्यक्षअ: राकेश कुमार
सह कोषाध्यक्ष : भानु प्रताप स्वांसी
प्रेस प्रवक्ता : संदीप कुंडू
सलाहकार :
शंभू कुमार सिंह
बुद्धेश्वर साहू
लालटू हालदार
सोमेन दास
संजय कुमार श्रीवास्तव
मनोज कुमार गुप्ता
सलील करण
कार्यकारिणी सदस्य : नवीन कुमार महतो, कनक कुसुम दां, शेख मोहम्मद अली, गोविंद दास, किशोरी मोहन उरांव, किशोर कुमार, कुनाराम मांझी, आमिर कुमार राउत, शिव हरी चौधरी एवं विजय गुप्ता।