सिल्ली के दिनेश महतो का कॉमनवेल्थ गेम में चयन

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के रांची जिले के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के ईंचाहातु गांव निवासी लॉन बोल खिलाड़ी दिनेश महतो का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड में कॉमन वेल्थ गेम्स का आयोजन हो रहा है। लॉन बॉल खेल में भारतीय टीम के लिए 10 सदस्यीय दल में दिनेश महतो को भी शामिल किया गया है।

उनके राष्ट्रीय टीम में चयन पर स्थानीय विधायक सह पूर्व खेल मंत्री सुदेश कुमार महतो, सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी के जयपाल सिंह, सुनील सिंह, ब्रजेश प्रसाद, पवित्र मित्रा, मोहम्मद सफीयूल, माधव कुमार, मोहम्मद बसीर, आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, मनोज कोईरी समेत ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।