27 जून, 2022
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यालय के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरा जरूर हो जाएंगे। अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फ़ैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्त परिवार के लोगो से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। फिजूल खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। मालिकों को कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा साथ बना रहेगा। इससे सारे काम आसानी से पूरे होंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने नहीं रखें। वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष मन काम से दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी इन लोगों से दूर रखेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन मिला जुला हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा कि कोई ऐसी बात नहीं कहें, जिससे तनाव की स्थिति बने। अपनी सूझ-बूझ से व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। नौकरी वालों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन खुशियां लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रहा मन-मुटाव समाप्त हो जायेगा। समय सकारात्मक कामों को करने में लगाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें, जिनसे कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। सच्चे मन से कि गई मेहनत रंग लायेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन मिलाजुला रहेगा। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात सामने आ सकती है, जिससे परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरूरी काम रूक सकता है। छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाओं का दिन राहतपूर्ण रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। काम से अधिकारियों को खुश करने में कामयाब रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। शांत मन से काम करेंगे तो काफी फायदा होगा। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं, उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। उनका सहयोग प्राप्त होगा। नये विचारों पर काम करने से पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। कपड़ा व्यापारी को कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये आसार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहार का खाने से बचें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन बेहतरीन रहने वाला है। इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची )
दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। कोशिशें फलदायी रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा। उनके साथ मिलकर पुरानी यादें भी ताजा कर सकते हैं।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)