आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करने गये। इसे लेकर भाजपा के पदधारी परेशान हो गये। उन्होंने इसकी शिकायत उपायुक्त से की। उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इसे लेकर उन्हें पत्र भी लिखा है।

डॉ उरांव के लोहरदगा क्षेत्र भ्रमण करने पर भाजपा ने ऐतराज जताया है। पार्टी लोहरदगा जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ने उपायुक्त को इस संबंध में पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का लगातार पंचायती चुनाव के दौरान क्षेत्र भ्रमण का पार्टी विरोध करती है।
महामंत्री ने कहा कि उनके आगमन से पंचायत चुनाव के आचार संहिता उल्लंघन का मामला बनता है। लोहरदगा जिले में चल रहे चुनाव प्रभावित होने की बात कही। इसे लेकर जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी से चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने की आग्रह किया।