Jharkhand Weather News

jharkhand : अलर्ट जारी, इन जिलों में 23 मई तक चलेगी आंधी

झारखंड मौसम
Spread the love

  • बारिश के साथ वज्रपात होने की भी संभावना

रांची। झारखंड में 23 मई से आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्‍मीद है। रांची मौसम केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इसके मद्देनजर संबंधित जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कुछ जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश होने की भी उम्‍मीद है। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इन जिलों में होगी बारिश

20 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

21 और 22 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

23 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

24 और 25 मई को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद हे।

यहां चलेगी आंधी

20 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी।

21 और 22 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी।

23 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी।