यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, कार सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। घटना मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र की है जहां एक्सप्रेसवे पर हरदोई से नोएडा जाते समय वैगनआर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई।

हादसे में वैगनआर कार सवार कुल नौ में से सात लोगों की मौके पर ही।मौत हो गई। दो घायल हैं। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। हादसे के वक्त कार में 9 लोग सवार थे। इनमें 3 महिला, 3 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और ट्वीट कर अपनी गहरी संवेदाना जताई है।