Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

14 अप्रैल, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को सही करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक दायरा बढे़गा। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। ऑफिस या घर में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो)

स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। संतुलित व्यवहार शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

व्यवसायिक स्थितियां और भी बेहतर हो रही हैं, लेकिन अभी कहीं भी पैसा निवेश नही करें। धोखाधड़ी में फंसने की आशंका है। कार्यस्थल में उत्पादन क्षमता में कोई कमीं नहीं आएगी। ऑफिस के स्टाफ में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। सावधान रहें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को पक्ष में करेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है। किसी अटके कार्य को पूरा करने के लिए समय उचित है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से व्यवसायिक परेशानी हल होगी। अपने ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। उनकी मिलीभगत से कुछ नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ आर्थिक नीतियों पर काम करें। किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। विद्यार्थियों के करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

भविष्य संबंधी किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा भी बनेगी। आय के मार्ग अभी मंद ही रहेंगे। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा होगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। कोई भूमि खरीद-फरोख्त संबंधी काफी काम संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान मानसिक सुकून प्रदान करेगा। मान-सम्मान भी बढ़ाएगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सरकारी सेवारत लोगों के पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। धैर्य पूर्वक कार्य संपन्न करने से कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

पिछली कमियों से सीखकर अपनी दिनचर्या में और बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे। इसमें कामयाब भी रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस समय रुके हुए काम पूरा करने का उचित समय है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी, परंतु अचानक ही कुछ खर्चों की स्थितियां सामने आएंगी। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के सहयोग से आप किसी महत्वपूर्ण आर्डर को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। आपका प्रभावशाली तथा सकारात्मक व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। यही स्वभाव आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में भी मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से अपने जीवन के मूल्यों को समझेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)