एलबी कॉलेज में ‘प्राचीन भारत मे नारी की स्थिति एवं शिक्षा’ पर हुई कार्यशाला

झारखंड शिक्षा
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरि‍डीह)। लंगटा बाबा कॉलेज, मिर्जागंज के इतिहास विभाग के तत्‍वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘प्राचीन भारत में नारी की स्थिति एवं शिक्षा’ था। सेमिनार की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो कमल नयन सिंह ने की। संचालन प्रो वरूण कुमार सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रो संजीव कुमार सिन्हा थे। प्रो सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के इतिहास लेखन की परंपरा की शुरुआत 20वीं सदी के प्रारंभ में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा महिला वर्ष घोषित किये जाने के बाद हुई। तब से अब तक विभिन्न स्रोतों द्वारा महिलाओं को आगे आने की कोशिश की जा रही है।

प्रभारी प्राचार्य प्रो कमल नयन सिंह ने बताया कि वैदिक युग की स्त्रियां शिक्षित और संस्कारी थी। मध्य युग में उनमें शिक्षा का अभाव था। आज की स्त्रियां पुरुषों से कम नहीं है।

इस सेमिनार में प्रो दिलीप कुमार सिंह, डॉ शंभू प्रसाद गुप्ता, प्रो आरके मंडल, प्रो प्रदीप कुमार पांडेय, प्रो विनोद कुमार राय, प्रो अनिल कुमार देव, प्रो शकील अख्तर, प्रो अजय कुमार, प्रो किशुन राणा, डॉ एहसान आलम, प्रो दिनेश पांडेय, प्रो रूपा पराशर के अलावा कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।