रांची। झारखंड लोक सेवा आयेाग की संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 11 मार्च से होगी। यह परीक्षा रांची जिले के विभिन्न केंद्रों में दो पालियों में होगी। आयोग ने इसकी जानकारी दी है।
आयोग ने कहा है कि झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा- 2021 पूर्व में दिनांक 28 जनवरी, 2022 से 30 जनवरी, 2022 तक निर्धारित थी। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में उसे स्थगित किया गया था।
उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के बाद उक्त परीक्षा 11 मार्च से 13 मार्च, 2022 तक रांची जिले के विभिन्न केंद्रों में दो पालियों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम एवं अन्य सूचनाएं बाद में प्रकाशित की जायेगी।
जानकारी हो कि आयोग ने हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में प्रारंभिक परीक्षा का संसोधित रिजल्ट जारी किया है। आयोग द्वारा 4885 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए संशोधित परीक्षाफल औपबंधिक रूप से प्रकाशित किया गया है।