प्रियंका गांधी ने कैप्टन अमरिंदर पर कसा तंज, ‘केंद्र से BJP चला रही थी उनकी सरकार’

देश
Spread the love

नई दिल्ली। राजनीतिक पार्टियों ने अपना फोकस पंजाब विधानसभा चुनाव की तरफ कर लिया है। आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कोटकपूरा में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसे बदल दिया गया क्योंकि उसे केंद्र से भाजपा चला रही थी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिए बगैर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह सरकार पंजाब से चलनी बंद हो गई थी। वह सरकार दिल्ली से चलने लगी थी और दिल्ली में भी कांग्रेस पार्टी से नहीं, भाजपा की ओर से यह सरकार चल रही थी। वह जो छिपी हुई सांठगांठ थी, वह अब खुले में आ गई है।

प्रियंका ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का मॉडल दिखाया जाता है। मत भूलिए, एक बार पहले भी ऐसे ही एक मॉडल का प्रचार हुआ था।