नीम के पेड़ से निकल रही दूध की धारा, लोग मान रहे चमत्कार, देखें वीडियो

देश बिहार
Spread the love

कैमूर। एक नीम के पेड़ से दूध की धारा निकलने की खबर है। इसे देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इसे चमात्‍कार मान रहे हैं। लोग वहां पूजा करने लगे हैं। किसी ने अगरबत्ती तो किसी ने पैसा चढ़ाया। यह मामला बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुजान गांव का है।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते तीन-चार दिन से इस नीम के पेड़ से दूध गिर रहा है। शुक्रवार को ज्यादा नजर आने लगा तो यहां खेल रहे बच्चों ने अपने परिजनों को यह जानकारी दी। बताया कि‍ पेड़ से दूध निकल रहा है। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में आग क तरह फैल गई। नीम के पेड़ से गिर रही दूध की धारा को देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इसे देखने के बाद ग्रामीण चौक गए। वे इसे चमत्‍कार मान रहे हैं। यही नहीं, नीम के पेड़ से दूध गिरता देख ग्रामीण पूजा पाठ करने लगे। पैसे का चढ़ावा भी चढ़ा दिए।