
12 फरवरी, 2022
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
नक्षत्र अत्यंत अनुकूल दिखाई देता है। सकारात्मक विचार करने से सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे। अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं तो जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं, उसके लिए सबसे अनुकूल समय नहीं है। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे, जो आपकी रुचि और इच्छाओं और जुनून को साझा करेगा। किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा। आपके पश्चाताप को समझा जाएगा। माफ किए जाएंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जिन लोगों से मिलेंगे, उनके लिए प्रेरणा होंगे। फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। भाग्यशाली साबित हो सकते है। छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इरादों से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। पुस्तकें यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी। सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। पिछले कुछ दिनो सें व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें, जिससे आप ठीक हो जाएंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन सामान्य रहेगा। किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक दायरा बढे़गा। घरेलू समस्या का समाधान करने के लिए उसमें शामिल सभी लोगों की राय लेनी चाहिये। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या वयस्त रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा। नुकसान पहुंचाने का कारण बनें व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये मुश्किल होगा। ऐसा करने के लिए अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनी भावना और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें, जिससे आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत नही हों। कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। प्रेमी के आसपास प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए। निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मजाकिया स्वभाव मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है। नुकसान पहुंचाने का कारण बनें व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना मुश्किल होगा। ऐसा करने के लिए अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महिलाएं जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी, उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। संपत्ति के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने के लिए उसमें शामिल सभी लोगों की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें। बच्चों और बुजुर्गों पर ध्यान दें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात खराब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। आर्थिक कारणों से काम अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रूप से कठिन समय चल रहा है। हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा। निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)