एचआईवी संक्रमित पिता ने सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। मुंबई में एचआईवी पॉजिटिव पिता को नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपनी ही सौतेली बेटी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ उस वक्त रेप किया जब मां घर में नहीं थी।

पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय पिता को अपनी सौतेली बेटी के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स और उसकी पत्नी दोनों ही एचआईवी पॉजिटिव हैं। जब बच्ची की मां पिछले हफ्ते घर से बाहर थीं, तब आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया, साथ ही अपनी बेटी को मुंह ना खोलने की धमकी भी दी थी। बच्ची ने इसके बारे में अपनी पड़ोसी महिला को बताया तब वह पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंची।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह भी एचआईवी संक्रमित हो चुकी है।