Skip to content
Tuesday, June 09, 2026
Dainik Bharat 24

Dainik Bharat 24

Hindi News,Daily News, Jharkhand News

  • झारखंड
  • देश
  • दुनिया
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • सेहत
  • रोजगार
  • पोस्टमार्टम
  • पाठकों की तस्वीर
  • अन्य विषय
    • कृषि
    • मौसम
    • राशिफल
    • वायरल
    • विचार / फीचर
    • धर्म/अध्यात्म

एनपीए खाताधारकों को केसीसी कर्जमाफी का नहीं मिलेगा लाभ

कृषि झारखंड
23/12/202023/12/2020dainikbharat24
Spread the love

  • बैंक ऑफ इंडिया ने लगाया गया ऋण मुक्ति शिविर

गिरिडीह। बैंक ऑफ इंडिया की खरगडीहा शाखा के तत्वावधान मे बीओआई सीएसपी केंद्र पोबी परिसर में ऋण मुक्ति शिविर लगाया गया। खरगडीहा शाखा प्रबंधक मो सादिक ने ऋण धारकों को ऋण के प्रकार, संचालन, वसूली के नियमों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि जिनका खाता का संचालन नियमित तरीके से हो रहा है, वैसे किसानों को केसीसी कर्ज माफी का लाभ मिल रहा है। एनपीए खाताधारकों को केसीसी कर्जमाफी का लाभ नहीं मिलेगा। शिविर में चार ऋण धारकों का ओटीएस किया गया।

बीसी योगेश कुमार पाण्डेय ने भी आवश्यक रबी फसल केसीसी ऋण, एनपीए सहित अन्य की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि एनपीए खाताधारी फिलहाल केसीसी कर्ज माफी के भ्रम और अफवाह में नहीं रहे। अभियान का लाभ उठाएं और ऋण से मुक्ति पाये। बीसी सूरज कुमार राम, प्रकाश कुमार ने शिविर में अहम भूमिका निभायी। उक्त अवसर पर जनार्दन पांडेय, लक्ष्मण विश्वकर्मा, किशोर यादव, बाल्की पासवान,धनेश्वर दास, अनिल स्वर्णकार आदि मौजूद थे।

Tagged account holdersKccloan waiverNPA

Post navigation

बैंकों की मनमानी से हजारों किसान कर्ज माफी फार्म भरने से वंचित
सोना-चांदी की कीमत

Related Posts

weather alert

jharkhand : सतर्क रहें, इन जिलों में दो-तीन घंटे में बारिश होने के साथ चलेगी आंधी

04/05/202204/05/2022dainikbharat24

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी को रांची में टी-20 मैच, ये है टिकट के दाम

14/01/202314/01/2023dainikbharat24

संघ से मुख्यमंत्री ने कहा, शिक्षकों को एमएसीपी देने का है इरादा

29/07/202429/07/2024dainikbharat24

Recent Posts

  • रिम्स-2 परियोजना को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधि की बैठक
  • ‘लोहारा’, नहीं, ‘लोहार’ कहें, मिले ST का दर्जा, चिराग पासवान ने केंद्र को लिखी चिट्ठी
  • निर्देश के बाद भी अंचल कार्यालय नहीं कर रहा दाखिल खारिज
  • मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला
  • कांडी प्रखंड के अमस्था टोला में 20 दिनों से बिजली नहीं, ग्रामीण परेशान

दैनिक भारत 24

इसकी बागडोर ठेठ पत्रकारों का समूह संभाल रहा है। इनके पास वर्षों का अनुभव है। खबरों को परखने का मादा। सच और झूठ में फर्क करने की समझ भी है। ‘दैनिक भारत 24’ आप तक सिर्फ समाचार ही नहीं पहुंचाएगा, बल्कि आपके हितों का ख्याल भी रखेगा। आपको ‘फर्जी खबरों’ से सचेत करेगा। आपकी प्रतिभा को भी परखने का काम भी करेगा। हमारा उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादा का ख्याल रखते हुए खबरें आप तक पहुंचाना है।

About Us
Contact Us

Latest Posts

  • रिम्स-2 परियोजना को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधि की बैठक
  • ‘लोहारा’, नहीं, ‘लोहार’ कहें, मिले ST का दर्जा, चिराग पासवान ने केंद्र को लिखी चिट्ठी
  • निर्देश के बाद भी अंचल कार्यालय नहीं कर रहा दाखिल खारिज
  • मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला
Dainik Bharat 24 | Theme: News Portal Elementrix by Mystery Themes.
  • About Us
  • Contact Us
  • Donate & Support Us
  • Privacy Policy