Jharkhand : गिरेगा वज्रपात, पड़ेंगे ओले, होगी बारिश, अलर्ट जारी, यहां पड़ेगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ बनने वाला है। इसके कारण झारखंड में 3 फरवरी से मौसम बदलेगा। दोपहर या शाम के समय आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। कई जिलों में बारिश होगी। वज्रपात और ओला गिरने की आशंका भी है। राज्‍य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।  यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 31 जनवरी को दी।

3 को बारिश और वज्रपात

मौसम केंद्र के मुताबिक 3 फरवरी को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्‍य जिलों में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

4 को कई जगह ओलावृष्टि

मौसम केंद्र के अनुसार 4 फरवरी तक राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने के साथ ओला पड़ने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज जिलों में पड़ने की संभावना है।

5 फरवरी को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 5 फरवरी को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य जिलों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।