बेतिया। लड़की ने ऑनलाइन लैपटॉप मंगाया। डिलीवरी आने के बाद उसे खोला। फिर दंग रह गई। यह मामला बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र का है। छात्रा ने इसकी शिकायत भी कंपनी से की है।
जानकारी के मुताबिक नरकटियागंज शहर के पुरानी बाजार की रहने वाली सिजल कुमारी ने 40 हजार रुपए का लैपटॉप ऑनलाइन मंगाया था। उसने फ्लिपकार्ट को ऑर्डर दिया था। ऑर्डर की डिलीवरी आने के बाद उसने वीडियो बनाते हुए पैकेट को खोला। उनके भीतर मिलने सामान को देखकर उसके होश उड़ गये।
उसने तुरंत इसकी शिकायत शिकारपुर थाना में की। इसे लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई हैं। पीड़ित लड़की ने फ्लिपकार्ट में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई हैं। उसने बताया कि फ्लिपकार्ट से 40 हजार का लैपटॉप मंगाया था। लैपटॉप की जगह ईट-पत्थर भरकर पैकेट में आया था।