अंडर-19 एशिया कप : टीम इंडिया के सामने श्रीलंका ने 74 पर गंवाए 7 विकेट, बारिश के चलते रुका मुकाबला

खेल दुनिया
Spread the love

दुबई। अंडर-19 एशिया कप में टूर्नामेंट का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच दुबई में जारी है लेकिन फिलहाल तेज बारिश के चलते मैच को रोक दिया गया है।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका का स्कोर 32 ओवर के बाद 74/7 है। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में रवि कुमार ने चामिंडु विक्रमसिंघे को आउट कर टीम को पहला झटका पहुंचाया। राज बावा के खाते में श्रीलंका का दूसरा विकेट आया, उन्होंने शेवोन डेनियल 6 रन को आउट किया।

श्रीलंका की पारी के 27वें ओवर में लेग स्पिनर विकी ओस्तवाल ने 2 विकेट चटकाए। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने कप्तान दुनिथ वेलालेज 9 रन और तीसरी गेंद पर रानुदा सोमराथने (7 रन) को LBW आउट किया।