नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन के 238 मामले हो गये हैं। महाराष्ट्र में भी इसके केस में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में ओमिक्रोन के अब तक 781 मामले दर्ज किये जा चुके हैं।
ओमिक्रोन देश के 21 राज्यों में फैल चुका है। यह तेजी से पांव पसार रहा है। हालात को देखते हुए मंत्रालय ने लोगों से कोविड की गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है। मास्क लगाने, दूरी बनाये रखने का आग्रह किया है।