2021 में फोर्स को मिली बड़ी सफलता, 7 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए, 148 गिरफ्तार और 221 ने किया सरेंडर

अन्य राज्य देश
Spread the love

उत्तराखंड। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन में फोर्स को लगातार सफलता मिल रही है। कई नक्सली मुठभेड़ में मारे गए या फिर सरेंडर कर मुख्य धारा में लौटे हैं। फोर्स के लगातार दबाव से नक्सली बैकफुट पर है। 

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों तक विकास पहुंचे और शांति व्यवस्था बनी रही यही फोर्स का उद्देश्य है। 01 जनवरी 2021 से अब तक नक्सल विरोधी अभियानों में एलओएस व एलजीएस स्तर के 04 इनामी सहित कुल 7 नक्सली मारे गए। इसमें 5 लाख रुपए से एक लाख रुपए तक के हार्डकोर नक्सली शामिल हैं।

एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इस वर्ष 148 नक्सलियों, जिनमें 28 इनामी को गिरफ्तार किया, वहीं 221 ने सरेंडर किया। गिरफ्तार माओवादियों में 8 लाख रुपए के एक, 5 लाख के तीन, 3 लाख के एक, 2 लाख के एक तथा 1 लाख रुपए के 22 इनामी नक्सली शामिल हैं। शर्मा ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध सुकमा पुलिस व सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है।