- रांची और डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान रहा 5.8 डिग्री सेसि
रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। बारिश होने के संकेत भी हैं। बुधवार को को विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस से 10.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है। राजधानी रांची से सटे कांके में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले 48 घटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।
27 से बदलेगा मौसम
राज्य में 27 दिसंबर से मौसम में बदलाव आयेगा। उस दिन आकाश में बादल छाये रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 28 दिसंबर को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
यहां 5 सेसि तक संभव
मौसम केंद्र के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है।
यहां 8 डिग्री उम्मीद
इसी तरह पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गिरिडीह, देवघर जिलों का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। साहिबगंज में तापमान 10 डिग्री रहने की उम्मीद है।
जिलों के 20 दिसंबर के न्यूनतम तापमान
रांची : 5.8
जमशेदपुर : 8.0
डालटेनगंज : 5.8
बोकारो थर्मल : 6.6
चाईबासा : 8.2
केवीके देवघर : 9.0
केवीके गोड्डा : 10.3
केवीके हजारीबाग : 6.5
केवीके रामगढ़ : 5.9
केवीके गिरिडीह : 7.7
(नोट : आंकड़े रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में)