मुंगेर। घर में तहखाना था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर डॉग स्क्वायड के साथ छापेमारी की। वहां से चौंकाने वाले समान मिले। वहां एक लाख रुपये से अधिक नकद राशि भी मिली। यह घटना बिहार के मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक मुंगेर की जमालपुर पुलिस को थाना क्षेत्र के छलिया गली में शराब होने की सूचना मिली थी। यह भी सूचना मिली थी कि यहां स्थित शोभा देवी (55) के घर तहखाना है। यहां से शराब की सप्लाई की जा रही है।
इस सूचना के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ महिला के घर छापेमारी की। घर के अंदर बने तहखाने से पुलिस ने 92 बोतल देशी शराब, 21 बोतल विदेशी शराब यानी 113 बोतल शराब की जब्त की।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने वहां से शराब तस्करी में लिप्त महिला शोभा देवी को भी गिरफ्तार किया है। मौके से 1 लाख 52 हजार रुपये नकद भी जब्त की गई। अब पुलिस एक अन्य महिला की तलाश में जुट गई। बताया जाता है कि वह गिरफ्तार महिला को शराब की सप्लाई किया करती है।
पुलिस ने शराब बरामद होने के बाद उक्त घर को बंद कर सील करने के लिये वरीय अधिकारियों से अनुमति मांगी है। वहां से आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।