एसएमसी के अध्यक्ष बने संपूर्णानंद प्रसाद और संयोजिका रीता

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड की ग्राम पंचायत पोबी विद्यालय प्रबंधन समिति मध्य विद्यालय का पुनर्गठन के लिए सोमवार को आम सभा हुई। इसमें अध्यक्ष संपूर्णानंद प्रसाद, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, संयोजिका रीता देवी बनें। सदस्य प्रेमा देवी, नमिता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, गंगाधर पाण्डेय, राम नारायण राणा, किशोर यादव, रंजीत साव, खोसी दास का चयन किया गया। पदेन के रूप में सदस्य संयोजक सह सदस्य सत्येंद्र कुमार चौधरी, शिक्षक प्रतिनिधि सरिता कुमारी, स्थानीय प्राधिकार अनिल कुमार गोस्वामी, बाल संसद सदस्य मनीषा कुमारी को मिलाकर 16 सदस्यीय कमेटी बनी।

आम सभा की अध्यक्षता मुखिया नकुल कुमार पासवान और संचालन पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय ने किया। सीआरपी खरगडीहा रंजीत कुमार साव, टिकामगहा सीआरपी रामेश्वर महतो, जमुआ सीआरपी अनिल कुमार राय, दुम्मा सीआरपी मो जुनैद आलम के पर्यवेक्षण और एसआई बीरबल सिंह, नरेश कुमार यादव, आरक्षी संगीता देवी, पंचायत समिति सदस्य सीतिया देवी की उपस्थिति में समिति का पुनर्गठन किया गया।

नवचयनित अध्यक्ष संपूर्णानंद प्रसाद ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से पारदर्शि‍ता, दूरदर्शिता के तहत विद्यालय की शैक्षणिक व्‍यवस्‍था को मजबूत करूंगा। विदित हो कि विवाद के कारण डीएसई ने समिति को भंग कर संचालन की जिम्मेवारी प्रभारी प्रधानाचार्य और पारा शिक्षिका को सौंपा था। उक्त अवसर पर आजसू नेता शंकर यादव, मनीष सिन्हा डमरू, सुधीर राम, विवेकानंद प्रसाद धीरज, प्रभात चंद्र डब्‍ल्‍यू, गोपालकृष्ण पाण्डेय, किशोरी साव, दिलीप राम, सुरेंद्र राणा, सुनील राम, राजेश दास, सहदेव यादव, मनीष राम, विनोद साव, अशोक पासवान, अर्जुन राणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।