प्रशांत अंबष्ठ
बेरमो (बोकारो)। भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड स्थापन दिवस पर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस सहित विभिन्न दलों को छोड़कर झामुमो का दामन थामा। झामुमो फुसरो नगर समिति के अध्यक्ष मदन महतो के नेतृत्व में वे पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी और झामुमो पर आस्था जताया।
मो हासीम, मो खलील, मो शमशाद, मो आबीद, मोती उल्ला, हुमायूं, ताहीर अंसारी, मोबारक अंसारी, मो शब्बीर आदि ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी और जिला सचिव जय नारायण महतो ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर हीरालाल मांझी ने कहा कि जिस चुनौती और परिस्थितियों का राज्य इन दिनों सामना कर रहा है, उससे निपटने के लिए झामुमो ही उपयुक्त दल है। सक्षम नेता हेमंत सोरेन हैं। हाशिम ने कहा कि मैं अपने लोगों की सेवा नहीं कर पा रहा था, मुझे उम्मीद है कि झामुमो के माध्यम से मैं लोगों की सेवा कर सकूंगा।
इसके पूर्व सभी ने झारखंड स्थापना दिवस सह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती फुसरो नगर कार्यालय पुराना वीडियो ऑफिस में नगर अध्यक्ष मदन महतो की अध्यक्षता में मनाई। भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। संचालन नगर सचिव दीपक महतो ने किया।
मौके पर केंद्रीय सदस्य बनबीर मिश्रा, स्पोर्ट्स विंग्स जिला अध्यक्ष भोलू खान, संयुक्त सचिव फैयाज आलम, जिला मीडिया प्रभारी बिकी महतो, अमित झा, राजकुमार करमाली, विगन सोनी, उपाध्यक्ष अनिल रजवार, युवा अध्यक्ष सुरज बाउरी, बेलाल हासमी, महताब, टेकनारायन महतो, सूरज गिरी, अरूण कुमार, दीपक गुप्ता, फिरदौस, गुड्डू खान, मुन्ना उरांव, विनोद महतो आदि उपस्थित थे।