- छठ व्रतियों में भारी आक्रोश, जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप
लातेहार। गजब हो गया। नया ट्रांसफार्मर लगा था। महज 12 दिनों में वह जल गया। इससे पूरा गांव फिर अंधेरे में डूब गया। इस घटना से छठ पूजा करने वाली महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने 7 नवंबर को मोमबत्ती जुलूस निकाला। प्रशासन से यथाशीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
यह मामला लातेहार जिले के कामता के परसाही गांव का है। काफी जद्दोजहद से करीब डेढ़ माह बाद 23 अक्टूबर को विद्युत विभाग ने गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया था। यह 04 नवंबर को फिर जल गया। छठ पूजा के पहले नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर परसाही की छठव्रती और महिलाओं ने ढिबरी-मोमबत्ती जुलूस निकाला। विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इसका नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने किया।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से शाम होते गांव अंधेरे में डूब जाता है। गांव में पंद्रह बीस घरों में आस्था का महापर्व छठ होता है। छठ करने वाली महिलाएं चिंतित हैं। वे कहती हैं कि अंधेरा में छठ पूजा कैसे करेंगे। घर मेहमान भरा हुआ है। अंधेरे में सभी को परेशानी हो रही है। करीब दो माह से गांव अंधेरे की समस्या से जूझ रहा है।
एक सप्ताह पूर्व नया ट्रांसफार्मर लगा था। ठीक से दो दिन भी नहीं चला और जल गया। इस बात की जानकारी होने के बाद भी जिला प्रशासन समस्या का निराकरण नहीं कर हर है। छठ व्रतियों ने उपायुक्त अबु इमरान से छठ पर्व के पहले परसाही में नया ट्रांसफार्मर लगाने का अनुरोध किया है।
मोमबत्ती जुलूस में छठव्रती सीमा देवी, शांति देवी, आशा देवी, ननकी देवी, कवीता देवी, सीमा देवी, बालो देवी, सिटीया देवी, ललीता देवी, किरन देवी, सोनवैत देवी, परवतिया देवी, गीता देवी, मनीता देवी, सुषमा कुमारी, रितवा देवी, रेखा देवी, सबीता देवी, उर्मिला देवी, मुनिया देवी, मनीषा देवी, आरती देवी, निरमला देवी, कशीरन बीवी, अजमेरुन बीवी, शाहनाज बीवी, मधु देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, समीमा बीवी, सबनम बीवी, हसरतून बीवी, मानमती देवी, समरून बीवी, सहिदा खातुन, सीतामनी देवी, वार्ड सदस्य राजू कुमार साव, गोपी गंझु, मुन्ना गंझु, विक्की कुमार साव, पवन कुमार साव, प्रदीप कुमार साव, मोबीन अंसारी, विजय शर्मा सहित अन्य शामिल थे।