अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने कहा है कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर में 2023 दिसंबर में दर्शन शुरू हो जाएंगे।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र का गठन किया था। ट्रस्ट ने अपने ट्वीट में लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में भगवान के दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे।
बकौल ट्रस्ट, नींव के लिए भूमि को सुदृढ़ करने का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। दूसरा चरण भी नवंबर मध्य तक पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद फर्श निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।