
रांची। राजधानी रांची में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। रांची पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो ही रही है।
चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पलक झपकते ही वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला रांची के लोअर बाजार क्षेत्र से सामने आया है। बीती रात चोरों ने महज कुछ सेकेंड में कार को चुरा लिया। हालांकि कुछ घंटोंं के बाद पुलिस ने कार को बरामद भी कर लिया है।
लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली चौक के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान से इमरान अली की ऑल्टो, जिसका नंबर JH 01Q 3160 है, बीती रात को करीब 12:45 में अज्ञात चोर लेकर भाग गये। चोरी की वारदात के सीसीटीवी फुटेज मिले। इस संबंध में लोअर बाजार थाना के पीसीआर वैन को सूचित किया गया। कार चोरी होने के बाद पुलिस को सूचना देने पर ओरमांझी थाना पुलिस के सहयोग से कार बारमद कर ली गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि एक कार बरामद हुईं है, जिसे थाने में रखी गयी है।