
रांची। ब्रेकिंग खबर यह है कि रांची के पत्रकार बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी आकाश गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि रांची पुलिस ने उसे बिहार के गया से गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यहां बता दें कि पत्रकार बैजनाथ महतो पर 11 सितंबर की रात रांची के सदर थाना क्षेत्र की तिरिल बस्ती में जानलेवा हमला किया गया था।
पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने गंभीर अवस्था में बैजनाथ को 12 सितंबर की सुबह तीन बजे रिम्स में भर्ती करवाया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अब इसकी कुंडली खंगालने में जुट गयी है।