
सुरत। गुजरात के सूरत से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय लड़की पर अपने परिवार के सदस्यों को जहर का पराठा दे दिया। लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने के चलते ऐसा कदम उठाया।
आरोपी लड़की की पहचान खुशबू के रूप में हुई है जो 10वीं तक पढ़ी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूरत के डिंडोली इलाके में खुशबू और सचिन का परिवार एक ही सोसाइटी में रहता था। उस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई जो बाद में एक रोमांटिक अफेयर में बदल गई।हालाँकि, खुशबू के माता-पिता उसके रिश्ते के खिलाफ थे क्योंकि वह नाबालिग थी। दो साल पहले वह सचिन के साथ भाग गई थी। लेकिन उसे वापस लाया गया और उसका परिवार दूसरे इलाके में शिफ्ट हो गया था।
पुलिस के मुताबिक खुशबू ने सचिन के साथ अपने रिश्ते को जारी रखा और उससे शादी करने के लिए बालिग होने का इंतजार कर रही थी। खुशबू के 18वें जन्मदिन के दो दिन बाद, उसने अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाई और दोनों ने 12 सितंबर को उसके माता-पिता को बेहोश करने और घर से भागने की साजिश रची अपने परिवार को पराठे बनाने के लिए रखे आटे में ज़हर मिला दिया।
शादी का रजिस्ट्रेशन कराकर खुशबू और सचिन थाने पहुंचे। वयस्क होने पर दोनों को जाने दिया गया।इसके बाद वंजारा, उनकी पत्नी और भाई की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ठीक होने के बाद वंजारा ने शिकायत दर्ज कराई। खुशबू, सचिन और अशोक पर जहर और साजिश के जरिए चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।