रांची । झारखंड की राजधानी रांची के वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार डॉ सुनील कुमार कमल को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। शहर हरमू रोड स्थित शिवगंज निवासी डॉ कमल को उनके उत्कृष्ट शोध पत्र ‘भारत एवं नेपाल के राजनीतिक संबंध’ पर यह सम्मान दिया गया। 29 एवं 30 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन, दिल्ली, भारत और भानु प्रतिष्ठान, सिनामंगल काठमांडू, नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
देश एवं विदेश के नामी गिरामी इतिहासकार, प्राध्यापक, शोधरत विद्यार्थी, लेखक एवं पत्रकारों ने संगोष्ठी में अपने आलेख प्रस्तुत किए। आलेख की समीक्षा प्रोफेसर डॉ व्रतराज आचार्य, नेपाल के ऋषभदेव घिमिरे, नेपाल के मनोज कुमार, भारत की सुमन रानी फरीदाबाद ने की। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान एवं मानपत्र दिया गया। वर्तमान में डॉ सुनील कमल झारखंड के हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में कार्यरत हैं।