योगगुरु ने महिला को बनाया हवस का शिकार, गृहमंत्री के निर्देश पर मामला दर्ज

अन्य राज्य अपराध
Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में योग गुरु ने महिला को अपने हवस का शिकार बनाया। योगा सिखाने के बहाने एक शादी शुदा महिला के साथ 1 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। महिला ने बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत की है कि योग गुरु ने शादी की बात कहकर उसकी इज्जत लूट ली और अब कहीं दूसरी जगह शादी करने जा रहा है।


महिला पहले से शादी शुदा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने पर सिविल लाइंस पुलिस ने मना कर दिया था और महिला को कोर्ट जाने की सलाह दी थी। जिसके बाद महिला ने बिलासपुर दौरे पर आये गृहमंत्री से जाकर छत्तीसगढ़ भवन में मुलाकात की और अपनी शिकायत बतायी, जिसके बाद गृहमंत्री के निर्देश पर महिला की शिकायत दर्ज करने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश गृहमंत्री ने दिये। इस मामले में एक पहलू ये भी है कि आरोपी योग गुरु की दो दिन बाद ही शादी होने वाली है।
जानकारी के अनुसार योगगुरु का नाम दुर्गेश राठौर है जो सिविल लाइंस क्षेत्र में योग सिखाने का काम करता है, इसी दौरान उसका एक महिला के साथ संपर्क हुआ। आरोप है कि इसी दौरान योग गुरु ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार किया। इसी बीच दुर्गेश की शादी कहीं और तय हो गयी। इधर महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने मामले में सिविल लाइंस पुलिस के सामने शिकायत दर्ज करायी।