गुड न्यूजः जांच में उत्कृष्टता के लिए झारखंड के दो पुलिस अफसर किये जाएंगे सम्मानित

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। अच्छी खबर यह है कि बेहतर जांच के लिये झारखंड के दो पुलिस अफसरों का चयन “अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक” के लिये हुआ है। इनमें डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी सूची गुरुवार को जारी कर दी है।

इस सूची में झारखंड के अलावा इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश के 10, केरल और राजस्थान पुलिस के 9, तमिलनाडु पुलिस के 8, बिहार के 7 और बिहार के छह कर्मचारी शामिल हैं। गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस और शेष अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। इनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं। यह पदक देश के 152 पुलिस पुलिस पदाधिकारियों को प्रदान किया जायेगा।